
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के छुई में खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया है। मलबे में दबने से अब तक 7 मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर कहोराम मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिले के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि अभी भी कई मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। घटना स्थल पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Published: undefined
CSP विकास कुमार ने बताया, "यहां पर लोग काम कर रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ। 7 में मृतकों में 6 महिलाएं शामिल हैं। हम अभी सटीक आंकड़ा नहीं बता सकते।"
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined