हालात

हैदराबाद में बड़ा हादसा, LB नगर में फ्लाईओवर का स्लैब गिरा, 8 लोग हुए घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी

हैदराबाद के एलबी नगर में आज एक फ्लाईओवर का स्लैब अचानक गिर गया है। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हैदराबाद से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। हैदराबाद के एलबी नगर में आज एक फ्लाईओवर का स्लैब अचानक गिर गया है। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। फ्लाईओवर का स्लैब गिरते ही लोग दबे लोगों को निकालने में जुट गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और रेस्क्यू विभाग की टीम पहुंची और लोगों को निकाला।

खबरों के मुताबिक, हादसे में सभी घायलों को सिकंदराबाद के KIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दो लोगों को गंभीर चोटें आई है, उनके सिर में चोट लग गई है। फिलहाल पुलिस ने धारा 337 के तहत इस घटना पर केस दर्ज कर लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जंतर-मंतर के डी-नोटिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जवाबी हलफनामा के लिए एक सप्ताह का समय

  • ,
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को मिली सुरक्षा 27 जनवरी तक बढ़ाई, न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी पर लगाई फटकार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को तगड़ा झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में 31 में से 21 सीटें जीती कांग्रेस

  • ,
  • क्या आपके पास भी है वीजा या मास्टरकार्ड? बड़े साइबर हमले में लीक हुआ ग्राहकों का डेटा, जानें आपके खाते पर क्या होगा असर

  • ,
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फरार अभिषेक पंडित के खिलाफ LOC जारी, देश छोड़ने पर लगी रोक