उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शनिवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में 4 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि ये तेज रफ्तार वॉल्वो और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Published: 18 May 2019, 9:42 AM IST
खबरों के मुताबिक, ये वॉल्वो बस गुरुग्राम से बिहार जा रही थी, उस वक्त सुबह उन्नाव में ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वॉल्वो बस पलट गई। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। चारों ओर लोगों की चीख-पुकार होने लगी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। यूपीडा कर्मियों, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल लोगों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर कई की हालत गंभीर बनी हुई है। अफरा-तफरी के बीच मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया।
Published: 18 May 2019, 9:42 AM IST
एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि हादसे में जख्मी लोगों का उपचार कराया जा रहा है। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। वहीं राहत बचाव का कार्य जारी है।
Published: 18 May 2019, 9:42 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 18 May 2019, 9:42 AM IST