हालात

देश में कोरोना केस में फिर बड़ी उछाल, 24 घंटे में करीब 17 हजार नए केस, 1,270 हुई ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट देश में तेजी से पैर पसार रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,270 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 450 और 320 मामले सामने आए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया HP

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार के बाद एक बार फिर देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी उछाल देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे 16,764 नए मामले सामने आए हैं और 220 लोगों की जान चली गई है। इस दौरान, 7,585 रिकवरी हुईं।

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट देश में तेजी से पैर पसार रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,270 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 450 और 320 मामले सामने आए हैं। ओमिक्रॉन के 1,270 मरीजों में से 374 मरीज रिकवर हो गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया