हालात

यूपी: गोंडा ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! पता चल गया दुर्घटना के लिए कौन है जिम्मेदार

हादसे की जांच कर रहे वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों की 5 सदस्य टीम ने दुर्घटना के पीछे की वजह बताया है। जांच टीम ने रेलवे ट्रैक की मरम्मत में लापरवाही और पटरी का ठीक से कसे न होने को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। जांच में यह बात सामने आई है कि इंजीनियरिंग सेक्शन की लापरवाही की वजह से चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए और 3 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। हादसा 18 जुलाई को हुआ था।

हादसे की जांच कर रहे वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों की 5 सदस्य टीम ने दुर्घटना के पीछे की वजह बताया है। जांच टीम ने रेलवे ट्रैक की मरम्मत में लापरवाही और पटरी का ठीक से कसे न होने को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।

जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि सेक्शन पर ट्रेन को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाना था, लेकिन सूचना देर से दी गई। ऐसे में लोको पायलट को सतर्क होने का समय नहीं मिला। हादसे के समय 3 मीटर पटरी फैल गई जिससे पावर जनरेटर कार का पहिया उतर गया। लोको पायलट ने झटका लगने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाया लेकिन, उस समय ट्रेन की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे होने की बजाय करीब 86 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैन दौड़ रही थी। ऐसे में 19 बोगियां पटरी से उतर गईं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, अब तक 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

  • ,
  • 'बीते तीन महीने में 25 प्रतिशत तक बढ़ गया रसोई का बजट', जयराम ने PM से पूछा- कमरतोड़ महंगाई से छुटकारा कब मिलेगा?

  • ,
  • Asian Games: जन्मदिन पर लवलीना ने जीता गोल्ड, बोलीं- जापान मेरे लिए लकी, यह मेडल यादगार रहेगा

  • ,
  • SIR पर चौतरफा घिरे चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से छूटे नाम फिर जुड़ेंगे, राज्यों में चलेगा विशेष अभियान

  • ,
  • यूपी: चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश; 8 साल पुराने केस में कोर्ट की कार्रवाई