उत्तर प्रदेश के लखनऊ में यात्रियों से भरा वाहन इंदिरा नहर में गिर गया है। इस हादसे में 22 लोगों को बचाया लिया है, जबकि 7 बच्चे अब भी लापता है। बताया जा रहा है कि इस पिकअप में 29 बाराती सवार थे। हादसा गुरुवार सुबह हुआ, जब बाराती शादी से वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।
लखनऊ रेंज के आईजी एसके भगत ने बताया, “29 लोगों को ले जा रहा वाहन नहर में गिर गया, अब तक 22 लोगों को बचा लिया गया है। 7 बच्चे अब तक लापता हैं। मौके पर एनडीआरएफ और गोताखोरों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।”
खबरों के मुताबिक, शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के सदस्य पिकप में बैठकर आ रहे थे। इसमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। ये सभी बाराबंकी के लोनी कटरा थाने के सराय पांडे गांव के रहने वाले थे। जैसे ही इनकी जीप पटवा गॉव के पास इंदिरा नहर के पास पहुंची, तो संतुलन बिगड़ने पर पिकअप नहर में गिर गई। इस हादसे के बाद किसी तरह से पुरुष और महिलाएं किसी तरह से बाहर निकलने में कामयाब हो गए। लेकिन आधा दर्जन बच्चे अभी लापता हैं।
इस घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत करवाने और बारातियों को रेस्क्यू कराने का निर्देश दिया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए