
बिहार में जाति आधारित गणना पर पटना उच्च न्यायालय के रोक के बाद नीतीश सरकार की इस बड़ी पहल पर सवालिया निशान लग गया है। इस बीच, हाल में लंबे समय बाद दिल्ली से पटना वापस लौटे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि जातीय गणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह होकर रहेगा।
Published: undefined
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों पटना में हैं। दो दिन पहले वे आरजेडी के विधायकों से भी मिले थे। लालू प्रसाद ने शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि जातीय जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह हो कर रहेगा। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि बीजेपी बहुसंख्यक पिछड़ों की गणना से डरती क्यों है?
Published: undefined
आरजेडी अध्यक्ष ने आगे लिखा कि जो जातीय गणना के विरोधी हैं, वह समता, मानवता, समानता का विरोधी और ऊंच-नीच, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन, सामाजिक और आर्थिक भेदभाव का समर्थक है। लालू प्रसाद बोले कि देश की जनता जातिगत जनगणना पर बीजेपी की कुटिल चाल और चालाकी को समझ चुकी है।
Published: undefined
बता दें कि बिहार सरकार द्वारा राज्य में कराई जा रही जातीय जनगणना पर गुरुवार को पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। बिहार में जाति आधारित गणना का कार्य जोर-शोर से चल रहा था। पहले चरण में मकानों की गिनती हुई थी, जबकि दूसरे चरण की गिनती जारी थी। इसी महीने में यह कार्य पूरा होना था। लेकिन अब हाईकोर्ट ने इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined