हालात

तुनिषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, आरोपी शीजान खान को मिली जमानत, 1 लाख रुपये के बॉन्ड के साथ जमा कराने होंगे पासपोर्ट

टीवी एक्टर शीजान खान को वसई कोर्ट ने 1 लाख रुपये के बॉन्ड पर जमानत दी है। साथ ही उन्हें पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा है। जिससे वह कहीं बाहर की यात्रा न कर सकें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान को वसई अदालत ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिली। शीजान खान से कोर्ट ने उनका पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा।

बता दें कि टीवी एक्टर शीजान खान करीब कई महीने से जेल में बंद हैं। उन पर को-स्टार और एक्स गर्लफ्रेंड तुनिषा शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस ने अपने टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान ए काबुल’ के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सीसीटीवी के मुताबिक, सुसाइड से पहले वह शीजान के साथ बात करती हुई दिखी थीं। उनकी मां ने भी शीजान पर चीटिंग का आरोप लगाया था। कहा जा रहा था कि ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस डिप्रेशन से जूझ रही थीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए