हालात

‘सूशासन बाबू’ के राज में अपराधी बेलगाम, चलती ट्रेन में 15 बदमाशों ने मचाया उत्पात, 200 यात्रियों से की लूटपाट

बिहार में पटना-भागलपुर रेलखंड पर 12350 साप्ताहिक एक्सप्रेस में अपराधियों ने हथियार के बल पर भीषण लूटपाट की है। नई दिल्ली-भागलपुर एक्सप्रेस में लूटपाट की यह वारदात किऊल और जमालपुर जंक्शन के बीच की है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

बिहार में नीतीश कुमार के राज में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में बदमाशों ने चलती ट्रेन को निशाना बनाया है। खबरों के मुताबिक, लखीसराय के पास करीब 15 नकाबपोश बदमाशों ने यात्रियों से बंदूक के नोक पर लूटपाट की और विरोध करने पर जमकर उत्पात मचाया। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदनाश ट्रेन से कूद कर फरार हो गए। बता दें कि ट्रेन 12350 वीकली ट्रेन है, जो नई दिल्ली से भागलपुर जाती है।

खबरों के मुताबिक, किउल-जमालपुर रेलखंड पर बुधवार की देर शाम दो दर्जन हथियारबंद लुटेरों ने दिल्ली-भागलपुर साप्ताहिक ट्रेन में 40 मिनट तक लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने ड्राइवर और सह-ड्राइवर को भी बंधक बना लिया था। चेहरे पर मास्क और हाथों में बंदूक लिए बदमाशों ने ट्रेन की एसी के तीन बोगियों और स्लीपर की एक बोगी को निशाना बनाया। बदमाशों ने करीब 200 से ज्यादा मुसाफिरों से लूट पाट की। इस दौरान विरोध करने वाले यात्रियों की जमकर पिटाई की, जिसमें कुछ यात्रियों को चोटें भी आई हैं।

घटना के काफी समय बाद सूचना पर किऊल सिविल एरिया की पुलिस और आरपीएफ घटनस्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने यात्रियों से मोबाइल, लैपटॉप, गहने और कैश सभी छीन लिए। इस मामले में जमालपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो पाई है। वहीं, घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरों के मुताबिक, देर रात जब ट्रेन भागलपुर से निकलकर जमलापुर पहुंची तो नाराज यात्रियों ने रेल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यात्रियों ने आरोप लगाया कि आए दिन इस रूट पर इस तरह की घटनाएं होती लेकिन फिर भी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। इस मामले में जमालपुर रेल एसपी आमिर जावेद ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि वारदात के पीछे कहीं नक्सली कनेक्शन तो नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Jan 2019, 11:14 AM IST

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध