हालात

बिहार: पटना के बालिका गृह में 2 युवतियों की मौत, 24 घंटे बाद पुलिस को मिली सूचना

पटना के बालिका गृह में युवतियों की मौत की खबर पुलिस को 24 घंटे बाद पता चली। पुलिस का कहना है कि शेल्टर होम ने युवतियों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी थी। पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट आए थे, जिसके बाद उन्हें इस मामले की सूचना मिली।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया पटना के शेल्टर होम में दो युवतियों की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर के बालिका गृह का मामला अभी थमा भी नहीं था कि पटना के राजीव नगर इलाके में स्थित आसरा शेल्टर होम में 2 युवतियों की मौत हो गई है। दोनों युवतियों को पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की शनिवार शाम मौत हो गई।

हैरानी की बात यह कि युवतियों की मौत की खबर पुलिस को 24 घंटे बाद पता चली है। पुलिस का कहना है कि शेल्टर होम ने युवतियों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी थी। पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट आए थे, जिसके बाद उन्हें इस मामले की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published: undefined

यहां के शेल्टर होम में 70 महिलाएं और लड़कियां रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां महिलाओं को ठीक से नहीं रखा जाता है। लोगों के मुताबिक, रात को भी शेल्टर होम में लोगों का आना जाना लगा रहता है। प्रथमिक जांच में शेल्टर होम में कई कमियां पाई गई हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: अखिलेश यादव की बीजेपी को सीधी चेतावनी, 'इस बार न चंदा मिलेगा, न दान और न ही वोट'

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया