हालात

बिहारः नीतीश के गृह जिले में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

नालंदा के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ ने बताया कि छबीलापुर के लोदीपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुावार की दोपहर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई जबकि एक से दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक से दो लोग घायल बताए जाते हैं। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है।

Published: undefined

घटना की पुष्टि करते हुए नालंदा के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ ने बताया कि छबीलापुर के लोदीपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुावार की दोपहर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई जबकि एक से दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Published: undefined

पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ ने बताया कि लोदीपुर गांव में दो पटीदारों (गोतिया) के बीच पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद था। इसी क्रम में बुधवार को भी दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें एक ही पक्ष के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

Published: undefined

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरतारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...