हालात

बिहार: जनविश्वास रैली में जा रही बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

बस में सवार लोग पटना में रविवार को आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बस में दर्जनों लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के मुजफ्फरपुर के नरियार नवादा में एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। बस में सवार लोग जनविश्वास रैली शामिल होने के लिए पटना जा रहा थे। आग ने पूरी तरह बस को अपनी चपटे में ले लिया। देखते ही देखते बस धू-धूकर जलने लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ।

बस में सवार लोग पटना में रविवार को आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बस में दर्जनों लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी। जैसै ही बस में आग लगी ड्राइवर ने बस को सड़क के किनारे खड़ी कर दिया। यात्री जल्दी से बस से नीचे उतर गए।

जनविश्वास यात्रा के दौरान राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लोगों से रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। रैली में महागठबंधन के कई बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन