हालात

बिहार विधानसभा चुनाव: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह लड़ेंगी चुनाव, इस सीट पर ठोका दावा

पवन सिंह के ससुर रामबाबू सिंह ने अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में घोषणा की कि ज्योति सिंह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। पवन सिंह ने कहा कि ज्योति सिंह का बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ना तय है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है लेकिन अभी यह तय नहीं है कि वह किसी राजनीतिक दल से चुनावी मैदान में उतरेंगी या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह ने रविवार को यह घोषणा की।

पवन सिंह के ससुर रामबाबू सिंह ने अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में घोषणा की कि ज्योति सिंह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। पवन सिंह ने कहा कि ज्योति सिंह का बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ना तय है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह किस सीट से लड़ेंगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। वह किसी राजनीतिक दल से मैदान में उतरेंगी या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी, अभी यह भी निश्चित नहीं है।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोग चाहते हैं कि वह बिहार की कराकट सीट से चुनाव लड़़ें। उन्होंने कहा कि लोकसभा के पिछले चुनाव में जब ज्योति सिंह ने पवन सिंह के लिए प्रचार किया था, तब उनका कराकट के लोगों से एक खास संबंध विकसित हो गया था।

रामबाबू सिंह ने अपने दामाद पवन सिंह पर ‘‘झूठ बोलने और निष्ठुरता’’ का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि उन्होंने पवन सिंह के ‘‘पैर पकड़कर’’ उनसे ज्योति को ‘‘अपनाने की भीख मांगी थी, लेकिन जवाब में पवन सिंह की तरफ से उन्हें सिर्फ अदालत का रास्ता दिखाया गया।’’

उन्होंने कहा कि पवन सिंह का जब तक ज्योति सिंह से तलाक नहीं हो जाता, तब तक कानून के अनुसार वह भोजपुरी कलाकार के साथ रहने का अधिकार रखती है और आगे का फैसला अदालत करेगी।

गौरतलब है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पिछले दिनों जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा