
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आरजेडी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। रामगढ़ से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह, शाहपुर से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी, जमुई से विजय प्रकाश यादव, जहानाबाद से सुदेय यादव, नोखा से अनीता देवी, चकाई से सावित्री देवी और शेखपुरा से विजय सम्राट को पार्टी ने टिकट दिया है।
इससे पहले महागठबंधन में शनिवार को सीटों का बंटवारे पर मुहर लगी थी। आरजेडी के हिस्से में 144 सीटें और कांग्रेस को 70 सीटें मिली थीं। भाकपा (माले) को 19 सीटें दि गई हैं। जबकि माकपा को 4 और भाकपा को 6 सीटें मिली हैं। तेजस्वी यादव ने कहा था कि आरजेडी के कोटे में से वीआईपी और जेएमएम को सीटें दी जाएंगी। इसके विरोध में वीआईपी ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीटों बंटवारे का ऐलान करते हुए महागठबंधन को एक मजबूत विकल्प बताया था। उन्होंने कहा था कि हम लोगों ने साथ आकर एक मजबूत विकल्प दिया है। हम कांग्रेस और वामपंथी दलों का आभार जताते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि जतना महागठबंधन को वोट देती और जिताती है तो हम सभी वादे पूरा करेंगे और प्रदेश को तरक्की की राह ले जाएंदे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 05 Oct 2020, 12:21 PM IST