हालात

बिहार विधानसभा चुनाव: तेज प्रताप यादव बोले- मुझे जान का खतरा है, दुश्मन मुझे मरवा सकते हैं

पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा, “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है... मुझे खतरा है। मेरे दुश्मन मुझे मरवा भी सकते हैं। अब तो हर कोई दुश्मन जैसा लगता है।” हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके दुश्मन कौन हैं।

फोटो: PTI
फोटो: PTI -

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने रविवार को दावा किया कि उन्हें जान का खतरा है और उनके दुश्मन उन्हें ‘मरवा’ भी सकते हैं।

आरजेडी से निष्कासन के बाद हाल ही में अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से उम्मीदवार हैं।

Published: undefined

पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप यादव यादव ने कहा, “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है... मुझे खतरा है। मेरे दुश्मन मुझे मरवा भी सकते हैं। अब तो हर कोई दुश्मन जैसा लगता है।” हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके दुश्मन कौन हैं।

तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ हैं। वे आगे बढ़ते रहें।”

Published: undefined

तेज प्रताप यादव को 25 मई को आरजेडी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। इससे एक दिन पहले उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया में यह स्वीकार किया था कि वे एक महिला के साथ “संबंध” में हैं।

बाद में उन्होंने वह पोस्ट हटा दिया और दावा किया कि उनका अकाउंट “हैक” हो गया था। लालू प्रसाद ने भी तेज प्रताप को उनके “गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार” के कारण सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई थी।

Published: undefined

पार्टी से निष्कासन के कुछ दिनों बाद तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि उनके और उनके छोटे भाई तेजस्वी के बीच दरार पैदा करने की “साज़िश” रची जा रही है। उन्होंने ‘एक्स’ पर किए गए कुछ पोस्ट में ‘जयचंद’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए अपने विरोधियों को “गद्दार” करार दिया था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined