
बिहार के औरंगाबाद जिला में पुलिस ने नक्सलियों के बड़े मंसूबे को विफल कर दिया है। जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाके से पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त तलाशी अभियान और छापेमारी में 16,000 से अधिक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।
Published: undefined
औरंगाबाद की पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी. मेश्राम ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मदनपुर थाना के लुडुईया पहाड़ के जंगली इलाकों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर बड़े हमले की तैयारी की जा रही है। इस सूचना के बाद पुलिस ने इसकी पुष्टि की और फिर एक बड़े ऑपरेशन का फैसला लिया गया।
Published: undefined
एसपी स्वप्ना जी. मेश्राम ने बताया कि इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार और उप समादेष्टा अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में औरंगाबाद पुलिस, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन-205 की संयुक्त टीम द्वारा लुडुईया पहाड़ के जंगली इलाकों में नक्सलियों के विरुद्ध संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में विस्फोटक बरामद किए हैं। बरामद विस्फोटकों में 16,080 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 554 केन आईईडी, दो प्रेशर आईईडी तथा चार बंडल कोर्टेक्स वायर शामिल हैं। बरामद सभी विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined