हालात

बिहार उपचुनावः नीतीश कुमार की बढ़ी चुनौती, कुशेश्वर स्थान और तारापुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे लालू यादव

लालू यादव ने कहा कि अस्वस्थ और जेल में होने की वजह से दो चुनावों को मिस किया। अब दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं तो मैं लोगों के प्यार की वजह से वापस आया हूं। 27 अक्टूबर को कुशेश्वरस्थान और तारापुर में जनता को संबोधित करूंगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार लौटे लालू यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं अभी बीमारी में चल रहा था लेकिन बिहारवासियों का मोह मुझे खींच कर लाया कि ऐसा महसूस हुआ कि वो लोग मुझे बुला रहे हैं इसलिए मैं निरोग हो गया। 27 अक्टूबर को मैं कुशेश्वरस्थान और तारापुर में जनता जनार्दन का नमन करूंगा। हम दोनों सीटों पर शानदार वोट से जीत रहे हैं। इन दोनों सीटों का बहुत महत्व है, निश्चित रूप से इनके यहां भगदड़ मचेगी और हम लोग सरकार बनाएंगे। बेईमानी से ये कब तक टिकेंगे?”

लालू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और जेडीयू के नेताओं द्वारा उन्हें पीएम मटेरियल बताए जाने के मुद्दे को उठाया। लालू यादव ने इसे लालच और अहंकार बताया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Oct 2021, 10:54 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम