हालात

बिहार: एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने खुद को मारी गोली, प्रेमिका के घर के बाहर हुई मौत

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि युवक अपने ही गांव की एक युवती से कथित तौर पर प्रेम करता था। गांव के लोगों के मुताबिक युवती की कहीं अन्यत्र शादी ठीक हो गई, जिसकी खबर युवक को गुरुवार को मिली।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना प्रकाश में आई है, जहां एकतरफा प्यार में एक सनकी युवक ने युवती के घर के सामने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि युवक अपने ही गांव की एक युवती से कथित तौर पर प्रेम करता था। गांव के लोगों के मुताबिक युवती की कहीं अन्यत्र शादी ठीक हो गई, जिसकी खबर युवक को गुरुवार को मिली। गुरूवार की शाम युवक सीधे युवती के घर पहुंच गया।

पुलिस के मुताबिक, युवक युवती से घर के बाहर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान युवती ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मुफस्सिल थाना के प्रभारी राजीव कुमार लाल ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि प्रथम ²ष्टया घटना का मूल कारण प्रेम प्रसंग सामने आया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली है कि एकतरफा प्रेम में युवती से शादी करने में असफल होने पर युवक ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने हालांकि यह भी बताया कि घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं किया गया है। लाल ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्या या आत्महत्या दोनों पहलूओं पर जांच की जा रही है, जांच के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया