
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। छठ पूजा के बाद अब राज्य में लगातार चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो गया है, और राहुल गांधी की यह बिहार में पहली जनसभा मानी जा रही है।
Published: undefined
राहुल गांधी की रैली में आज राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मंच साझा करेंगे। तीनों नेता एक साथ केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे हमले बोलेंगे। सकरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उमेश कुमार राम और मुजफ्फरपुर नगर सीट से मौजूदा विधायक एवं उम्मीदवार विजेंद्र चौधरी भी इस रैली में शामिल होंगे।
Published: undefined
जनसभा को लेकर कांग्रेस और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। वीआईपी और राजद नेताओं ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जनसभा के बाद राहुल गांधी दरभंगा रवाना होंगे, जहां वे अपने प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील करेंगे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined