हालात

बिहार चुनाव: अरविंद केजरीवाल का ऐलान, AAP लड़ेगी बिहार में चुनाव, किसी से नहीं होगा गठबंधन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गुजरात के गांधीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। बिहार में चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, "आम आदमी पार्टी इस बार बिहार में चुनाव लड़ रही है।"

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल फोटोः सोशल मीडिया

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री होने वाली है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया है। केजरीवाल ने यह भी घोषणा की है कि राज्य में आम आदमी पार्टी बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेगी। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन से अलग होने का भी ऐलान किया है।

Published: undefined

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गुजरात के गांधीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। बिहार में चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, "आम आदमी पार्टी इस बार बिहार में चुनाव लड़ रही है।"

इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'इंडिया अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारी तरफ से कोई गठबंधन नहीं है।"

Published: undefined

अरविंद केजरीवाल के ऐलान पर आम आदमी पार्टी की बिहार इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कार्यकर्ताओं, तैयार हो जाओ! बिहार में भी आप चुनाव लड़ेगी। बिहार के आप कार्यकर्ता और जनता केजरीवाल के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके ऐलान से बिहार में भारी जोश और उत्साह का संचार हो गया है।"

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined