हालात

कोरोना काल में बिहार चुनाव का हुआ ऐलान, 28 अक्टूबर, तीन और 7 नवंबर को मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा, बिहार में पहले चरण के मतदान 28 अक्टूबर को होंगे। दूसरे चरण के मतदान 3 नवंबर को होंगे. तीसरे चरण के मतदान 7 नवंबर को होंगे और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुख्य चुनाव आयुक्त की बड़ी बातें:

  • 1 बूथ पर सिर्फ एक हजार मतदाता होंगे

  • चुनाव में 46 लाक मास्क का इस्तेमाल होगा

  • चुनाव में 7 लाख हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल होगा

  • चुनाव में 6 लाख PEP किट का इस्तेमाल होगा

  • चुनाव में 6 लाख फेस शील्ड का इस्तेमाल होगा

  • बिहार में कुल मतदाता 7 करोड़ 79 लाख हैं

  • बिहार में महिला मतदाता 3 करोड़ 39 लाख हैं

  • बिहार में पुरुष वोटर 3 करोड़ 79 लाख हैं

  • मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया गया है

  • सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी

  • 5 से ज्यादा लोगों को घर-घर जाकर प्रचार करने की इजाजत नहीं

  • बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे

  • पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा

  • दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होगा

  • तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा

  • 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे

भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे। पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए एक अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। पहले चरण के मतदान में करीब 31,000 बूथ पर वोट डाले जाएंगे, दूसरे चरण में 42,000 बूथ पर और तीसरे चरण में साढ़े 33 हजार बूथ पर वोट डाले जाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया है। खास बात है कि कोरोना के कारण इस बार ऑनलाइन नामांकन भी हो सकेंगे, लेकिन उम्मीदवारों को नामांकन का प्रिंटआउट जमा करना होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कोरोना काल के कारण सभी तरह की सावधानियों के साथ बिहार के विधानसभा चुनाव होंगे। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस प्रकार एक घंटे मतदान की अवधि बढ़ाई गई है। पहले शाम पांच बजे तक मतदान होता था। हालांकि, एक घंटे अधिक मतदान की सुविधा नक्सल प्रभावित इलाकों में नहीं होगी। इसके अलावा आखिरी एक घंटे में कोरोना पीड़ित अपना मतदान कर सकेंगे।

मुख्य आयुक्त आयुक्त ने बताया कि कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन होगा। एक बूथ पर सिर्फ एक हजार मतदाता वोट डालेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सात लाख सैनिटाइजर, छह लाख फेस शील्ड और 46 लाख मास्क का इंतजाम रहेगा।

सुनील अरोड़ा ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार के साथ दो लोग जा सकते हैं। उम्मीदवार को मिलाकर 5 लोग घर-घर जाकर कैंपेनिंग कर सकते हैं। चुनाव प्रचार सिर्फ वर्चुअल होगा और नामांकन भी ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। इसके अलावे, राजनीतिक दलों को के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे वेबसाइट पर कैंडिडेट्स के खिलाफ अपराधिक मामलों की जानकारी दें। कैंडिडेट्स को अखबार में भी इसकी जानकारी देनी होगी

चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने कहा कि कोरोना को देखते हुए 6 लाख पीपीई किट राज्य चुनाव आयोग को दी जाएंगी। इसके अलावा, चुनाव के दौरान 46 लाख से अधिक मास्क, साथ लाख हैंडि सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Sep 2020, 2:22 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी

  • ,
  • पाकिस्तानः अदालत ने इमरान खान को अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया, गंभीर बीमार होने की अटकलों के बीच फैसला