हालात

बिहारः बकाया बिल नहीं देने पर BJP विधायक के घर की बिजली कटी, 66,000 रुपये का नहीं कर रहे थे भुगतान

वहीं बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने दक्षिण बिहार बिजली वितरण निगम लिमिटेड की कार्रवाई को राजनीतिक रंग देना शुरू कर दिया है। उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार पर विपक्षी दल का नेता होने के कारण प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

बिहार में बकाया बिल नहीं देने पर BJP विधायक के घर की बिजली कटी
बिहार में बकाया बिल नहीं देने पर BJP विधायक के घर की बिजली कटी फोटोः सोशल मीडिया

बिहार में बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर दक्षिण बिहार बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू के आधिकारिक आवास की बिजली आपूर्ति काट दी है। अधिकारियों ने विधायक से तुरंत बकाया भुगतान करने को कहा है, जिसके बाद उनकी बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

Published: undefined

दक्षिण बिहार बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने दावा किया कि बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू पर 66,000 रुपये का बिजली बिल बकाया था, क्योंकि बबलू ने अभी तक इसका भुगतान नहीं किया है। बार-बार रिमाइंडर पर भी विधायक भुगतान नहीं कर रहे थे। जिसके चलते बुधवार सुबह उनकी बिजली सप्लाई काट दी गई। अधिकारियों ने उन्हें तुरंत बकाया भुगतान करने को कहा है।

Published: undefined

वहीं बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने दक्षिण बिहार बिजली वितरण निगम लिमिटेड की कार्रवाई को राजनीतिक रंग देना शुरू कर दिया है। उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार पर विपक्षी दल का नेता होने के कारण प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि, वह बकाये पर कुछ नहीं कह रहे हैं।

Published: undefined

नीरज कुमार बबलू ने कहा कि मैं विपक्षी दल का नेता हूं, इसलिए वे मुझे परेशान कर रहे हैं। बिजली आपूर्ति कंपनी ने बिना पूर्व सूचना दिए मेरे घर की बिजली काट दी। मैं एक सरकारी घर में रहता हूं। बिजली बिल का भुगतान विधानसभा करती है। उन्होंने आगे कहा कि डिस्कॉम का कदम राजनीति से प्रेरित है। राजनीति में ऐसी बात बुद्धिमानी नहीं है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: नागरिकता पर बहस के बीच सरकार ने बढ़ा दी पासपोर्ट बनवाने की फीस, अब देना होंगे इतने रुपए

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की जहाजों को आखिरी चेतावनी! दूसरी तरफ वेनेजुएला में महाविनाश, भूकंप से 164 की मौत

  • ,
  • नागरिकता के प्रमाण पर बहस के बीच सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, अब देने होंगे इतने रुपए, 1 जुलाई से लागू

  • ,
  • गाजियाबाद में फिल्मी ड्रामा: जिस शख्स की तेरहवीं का चल रहा था भोज, वो खुद चलकर घर पहुंचा, लोगों के उड़े होश

  • ,
  • कांग्रेस का पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू, नेताओं ने अलग-अलग शहरों से उठाई प्रधान के इस्तीफे की मांग