हालात

बिहार: चुनावी रंजिश में गोलीबारी, एक की मौत, हिरासत में BJP नेता, सारण और छपरा में इंटरनेट बैन

बिहार के सारण और छपरा में चुनाव बाद हिंसा के मद्देनजर दो दिनों के लिए एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद की गई है। ये जानकारी एसपी गौरव मंगला ने दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के छपरा में आज सुबह चुनावी रंजिश में दो गुटों के बीच गोलीबारी हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। आपको बता दें, घटना छपरा के नगर थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर चौक की है।

सारण के डीएम अमन समीर ने मौत की बात स्वीकार की है। कई राउंड गोली चलाई गई है। दरअसल, बीते सोमवार (20 मई) को सारण में चुनाव के दौरान बूथ संख्या 118 पर मतदान के वक्त तनाव बढ़ा था। इसी के बाद यह बवाल हुआ है। इस मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता रमाकांत सिंह सोलंकी को हिरासत में लिया है।

Published: undefined

छपरा के एसपी गौरव मंगला ने कहा कि सोमवार को एक विवाद हुआ था। आरजेडी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच में यह हुआ था। उसी को लेकर आज घटना हुई है। तीन व्यक्ति को गोली लगी है। एक की मौत हो गई है। एक व्यक्ति को पटना रेफर किया गया है। एक व्यक्ति खतरे से बाहर है। इस घटना के पीछे जो भी लोग हैं हम जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे। बिहार के सारण और छपरा में चुनाव बाद हिंसा के मद्देनजर दो दिनों के लिए एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद की गई है. ये जानकारी एसपी गौरव मंगला ने दी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, CM हिमंत शर्मा जलुकबारी से चुनाव लड़ेंगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल, अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है

  • ,
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच WHO को 'परमाणु अनहोनी' की आशंका, जोखिम से निपटने की तैयारी में जुटी संस्था

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के बीच सोना और चांदी धड़ाम और ईरान युद्ध से बढ़ी महंगाई की आशंका

  • ,
  • बंगाल चुनावः ECI ने 15 में से 5 IPS अफसर के ट्रांसफर आदेश पर रोक लगाई, दूसरे राज्य में बनाया था पर्यवेक्षक