हालात

बिहारः किसानों के समर्थन में विपक्ष ने बनाई मानव श्रंखला, रोटियों की माला पहन बैलगाड़ी से पहुंचे पूर्व मंत्री

वैशाली में उस वक्त अजीबोगरीब नाजारा देखना को मिला, जब महुआ में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम और विधायक डॉ मुकेश रौशन बैलगाड़ी पर सवार होकर मानव श्रृंखला में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान शिवचंद्र राम ने रोटियों की माला पहनकर मानव श्रृंखला में भाग लिया।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

केंद्र की मोदी सरकार के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को बिहार में महागठबंधन ने पूरे राज्य में मानव श्रृंखला बनाई। इस मानव श्रृंखला में महागठबंधन के घटक दलों के करीब सभी बड़े नेता सड़कों पर उतरे और पटना समेत पूरे राज्य में मानव श्रृंखला को सफल बनाया।

इस दौरान वैशाली में उस वक्त अजीबोगरीब नाजारा देखना को मिला, जब महुआ में बैलगाड़ी पर सवार होकर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम और महुआ के विधायक डॉ़ मुकेश रौशन मानव श्रृंखला में हिस्सा लेने पहुंचे। इस क्रम में शिवचंद्र राम ने रोटियों की माला पहनकर मानव श्रृंखला में भाग लिया।

विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के चल रहे आंदोलन के समर्थन में आरजेडी के आह्वान पर वैशाली जिले के कई स्थानों पर भी महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान मानव श्रृंखला में शामिल लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

महुआ में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं, इसलिए पूरे देश के किसान सड़क पर हैं। विधायक डॉ़ मुकेश रौशन ने कहा कि केंद्र सरकार अगर किसान बिल वापस नहीं लेती है, तो अब गांव में भी लोग सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आरजेडी ही नहीं महागठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ है। केंद्र सरकार को तत्काल तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!