
बिहार की राजधानी पटना के ‘न्यू सेंट्रल स्कूल’ में 5वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर पर 9 महीने तक रेप करने का आरोप लगा है। परिजनों को यह बात तब पता चली जब छात्रा गर्भवती हो गई। मामला सामने आने के बाद छात्रा के परिजनों ने फुलवारी शरीफ थाने केस दर्ज करवाया।
Published: undefined
पुलिस का कहना है कि 12 साल की नाबालिग छात्रा से रेप के आरोप में स्कूल के प्रिंसिपल राज सिंघानिया उर्फ अरविंद कुमार और सहयोगी टीचर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पहले छात्रा के साथ प्रिंसिपल ने कई दिनों तक रेप किया, उसके बाद जब इस बात की खबर सहयोगी टीचर को लगी तो उसने भी छात्रा के साथ रेप किया। मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined