हालात

बिहारः 12वीं की परीक्षा में देर से पहुंचने पर छात्राओं की हुई फजीहत, दीवार और गेट लांघती नजर आईं लड़कियां

आज से शुरू हुई बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 12वीं की परीक्षा के लिए बोर्ड ने सभी छात्रों को 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है। लेकिन परीक्षा के पहले दिन ट्रैफिक जाम लगने और साधन नहीं मिलने के कारण कई जगह छात्रों को देर हो गई।

बिहार में 12वीं की परीक्षा में देर से पहुंची छात्राओं को दीवार और गेट लांघते देखा गया
बिहार में 12वीं की परीक्षा में देर से पहुंची छात्राओं को दीवार और गेट लांघते देखा गया फोटोः IANS

बिहार में राज्य विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 12वीं की वार्षिक परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लेट से पहुंचने पर हंगामा देखा गया। नालंदा और मुजफ्फरपुर जिले के कई केंद्रों से छात्राओं को गेट और दीवार लांघकर परीक्षा केंद्र पहुंचने की तस्वीरें सामने आई हैं।

Published: undefined

आज से शुरू बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 12वीं की परीक्षा के लिए मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण सैकड़ों छात्र परीक्षा केंद्र पर विलंब से पहुंचे। समय समाप्त होने के कारण जब परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला तब परीक्षार्थियों को फजीहत उठानी पड़ी। जिले के गर्ल्स स्कूल की गेट पर परीक्षार्थी हंगामा करते रहे, जब गेट नहीं खुला तब अभिभावकों के सहयोग से कई छात्राओं ने केंद्र की दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया।

Published: undefined

ऐसी ही तस्वीर नालंदा से भी आई है। यहां बिहारशरीफ के किसान कॉलेज, देवशरण महिला कॉलेज और गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। इन सभी सेंटर पर सैकड़ों परीक्षार्थियों को देरी से पहुंचने पर केंद्र के अंदर जब प्रवेश करने नहीं दिया गया तो परीक्षार्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कई केंद्रों पर छात्र-छात्राएं दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करते हुए नजर आए।

Published: undefined

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई है। इस परीक्षा में 13.04 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनके लिए प्रदेश में 1523 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश पहले ही दिया है। लेकिन परीक्षा के पहले दिन कई शहरों में ट्रैफिक जाम लगने और साधन नहीं मिलने के कारण कई जगह परीक्षार्थियों को केंद्र पर पहुंचने में देर हो गई।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: पाकिस्तान का काबुल में बड़ा हमला, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, एयर स्ट्राइक में 400 की मौत

  • ,
  • बंगाल में IAS-IPS अफसरों के तबादले पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- यह संघवाद की भावना के खिलाफ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है

  • ,
  • एलपीजी की कमी के कारण अपने गांव लौटने लगे हैं मजदूर, संकट जल्द नहीं सुलझा तो और बिगड़ सकते हैं हालात

  • ,
  • राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में धांधली की कोशिश! खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की