बिहार: हादसे की शिकार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में अगर आपके परिजन थे सवार तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क
हादसे की खबर आते ही यात्रियों का हाल जाने के लिए उनके परिजन बेचैन हो गए। वहीं रेलवे ने यात्रियों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
बिहार में बक्सर के पास बुधवार की रात आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। वहीं हादसे की खबर आते ही यात्रियों का हाल जाने के लिए उनके परिजन बेचैन हो गए। वहीं रेलवे ने यात्रियों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।