हालात

बिहार: JDU अध्यक्ष ललन सिंह का BJP पर तंज, '...तो इसलिए कर रहे लोकतंत्र की हत्या'

बीजेपी की तरफ से इंडिया गठबंधन पर उठाए जा रहे सवाल पर सिंह ने कहा कि गठबंधन में ऑल इज वेल है। जो लोग भी सवाल उठा रहे हैं, वो कोई ज्योतिषी नहीं हैं। 3 सप्ताह में सभी सीटों का बंटवारा होगा, कहीं कोई समस्या नहीं है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि 3 राज्यों की जीत से बीजेपी का मनोबल ऊंचा है, इसलिए लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता लोकतंत्र प्रेमी है, लोकतंत्र पर विश्वास करती है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान जब सुशील मोदी के जेडीयू के अध्यक्ष हटाए जाने के संबंध में सिंह से पूछा गया तो उन्होंने भड़कते हुए कहा कि सुशील मोदी का नीतीश कुमार से पर्सनल बात हुआ होगा। तभी वो ऐसा कयास लगा रहे हैं। नीतीश कुमार से सुशील मोदी का बहुत नजदीकी रिश्ता रहा होगा। नीतीश कुमार से उनकी बात हुई होगी तभी वो ऐसा कह रहे हैं। नीतीश कुमार की बात भी सुशील मोदी ही जान रहे।

बीजेपी की तरफ से इंडिया गठबंधन पर उठाए जा रहे सवाल पर सिंह ने कहा कि गठबंधन में ऑल इज वेल है। जो लोग भी सवाल उठा रहे हैं, वो कोई ज्योतिषी नहीं हैं। 3 सप्ताह में सभी सीटों का बंटवारा होगा, कहीं कोई समस्या नहीं है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की तरफ से जेडीयू का आरजेडी में विलय के बयान पर जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि उनको अपना टीआरपी हासिल करना है, इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं। उनकी बातों का कोई मतलब नहीं रहता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत