हालात

बिहार: फूड प्वॉइजनिंग के चलते नवोदय स्कूल के 50 से अधिक बच्चे बीमार, कई बच्चों की हालत गंभीर

नवोदय विद्यालय के प्रिसिंपल डॉ सचित कुमार ने कहा कि गुरुवार रात स्कूल के लगभग 250 बच्चों को खाने में चावल, दाल और पनीर की सब्जी दी गई थी। रात दो बजे लगभग 10 बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद एक घंटे के अंदर पीड़ित बच्चों की संख्या 50 तक पहुंच गई।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  लखसीराय में फूड प्वॉइजनिंग के चलते 50 से अधिक स्कूली बच्चे बीमार

बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के लगभग 50 बच्चे और 4 शिक्षक शुक्रवार की सुबह में अचानक बीमार हो गए। इनके फूड प्वॉइजनिंग के शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। सभी बीमार बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बड़हिया नवोदय विद्यालय के प्रिसिंपल डॉ़ सचित कुमार ने बताया, “गुरुवार रात स्कूल के लगभग 250 बच्चों को खाने में चावल, दाल और पनीर की सब्जी दी गई थी। रात दो बजे लगभग 10 बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की।” इसके बाद एक घंटे के अंदर पीड़ित बच्चों की संख्या 50 तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को बड़हिया रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

लखीसराय के जिलाधिकारी सौभेंद्र चौधारी ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जिन बच्चों का स्वास्थ्य अधिक खराब हैं, उन्हें लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीमार होने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए हों। उन्होंने कहा कि जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध