हालात

बिहार: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का बड़ा दावा, 'इन लोगों ने मुझे गालियां दी, मारने के लिए चप्पल उठाई...'

रोहिणी ने पोस्ट में लिखा, “कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गई, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार के बाद पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी के आरोपों के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है।

शनिवार को रोहिणी ने पोस्ट कर राजनीति छोड़ने का ऐलान किया। अब उन्होंने दूसरे पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उन्हें पीटने के लिए चप्पल तक उठाई गई। रोहिणी आचार्य ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बेटी, बहन और मां को जलील किया गया।

रोहिणी ने पोस्ट में लिखा, “कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गई, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी। कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप बहनों को छोड़ आई।“

उन्होंने कहा कि मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो।

बता दें कि शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिणी आचार्य ने कहा था कि मेरा कोई परिवार नहीं है। आपको तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज़ से जाकर पूछना चाहिए। इन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है। ये कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इतनी बुरी तरह क्यों गिरी। संजय यादव और रमीज़ का नाम लेने पर आपको घर से निकाल दिया जाता है, बेइज्जत किया जाता है और गालियां दी जाती हैं।

रोहिणी की ओर से परिवार पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर अभी परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। तेजस्वी यादव भी ने भी इन आरोपों पर कुछ नहीं कहा है।

हालांकि, रोहिणी के भाई तेजप्रताप यादव अपनी बहन के समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चलेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना

  • ,
  • गोलवलकर ने सावरकर की आलोचना की थी, क्या बीजेपी और शिवसेना नेता उनकी किताब फाड़ेंगे: कांग्रेस