हालात

बिहार में मंत्री को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी की तरह हत्या की धमकी, मांगी इतनी बड़ी रकम

मंत्री ने कहा, "मंगलवार को मेरे मोबाइल फोन पर एक कॉल आई...कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताया। उसने 30 लाख रुपये मांगे। कुछ देर बाद उसने फिर से कॉल की....मुझे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की याद दिलाई और पैसे न देने पर उसी तरह जान से मारने की धमकी दी।”

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दावा कि खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मंत्री ने मंगलवार को इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मंत्री ने कहा, "मंगलवार को मेरे मोबाइल फोन पर एक कॉल आई...कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताया। उसने 30 लाख रुपये मांगे। कुछ देर बाद उसने फिर से कॉल की....मुझे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की याद दिलाई और पैसे न देने पर उसी तरह जान से मारने की धमकी दी।”

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की अक्टूबर 2024 में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि कॉल करने वाले ने मुझे पैसे भेजने का तरीका भी बताया।

मंत्री ने कहा, "मैंने तुरंत डीजीपी को सूचित किया और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। मेरे खिलाफ न तो कोई (आपराधिक) मामला दर्ज है और न ही कोई राजनीतिक दुश्मनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "इस संबंध में कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए