हालात

वाराणसी में बिहार के मंत्री तेजप्रताप के साथ बदसलूकी, होटल मालिक ने उनके और सुरक्षाकर्मियों का सामान बाहर निकाला

होटल संचालन की इस बदसलूकी के खिलाफ तेज प्रताप के सहायक मिशाल सिन्हा ने सिगरा थाने में इसकी लिखित शिकायत की है। पुलिस को दी गई शिकायत में ये लिखा गया है कि अरकेडिया होटल से बिना उन्हें किसी सूचना दिए होटल प्रबन्धक ने उनके सिक्योरिटी में लगे जवानों का सामान कमरे से निकालकर रिसेप्शन पर रख दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ब‍िहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे और ब‍िहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ वाराणसी के होटल में बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना स‍िगरा के एक होटल की है। जहां व‍िवाद के बाद तेज प्रताप यादव के सुरक्षाकर्मियों के सामान को होटल से बाहर कर द‍िया गया। इस मामले की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। पुल‍िस इस घटना की जांच में जुटी है।

खबरों के मुताबिक, होटल संचालन की इस बदसलूकी के खिलाफ तेज प्रताप के सहायक मिशाल सिन्हा ने सिगरा थाने में इसकी लिखित शिकायत की है। पुलिस को दी गई शिकायत में ये लिखा गया है कि अरकेडिया होटल से बिना उन्हें किसी सूचना दिए होटल प्रबन्धक ने उनके सिक्योरिटी में लगे जवानों का सामान कमरे से निकालकर रिसेप्शन पर रख दिया। इसके अलावा वो तेज प्रताप यादव के कमरे में भी गए और उनका सामान भी निकाला। जिससे तेज प्रताप यादव काफी नाराज हुए।

बता दें कि तेज प्रताप यादव निजी दौरे पर वाराणसी आए हुए थे और रात में घूमने के लिए अस्सी घाट गए थे, लेकिन जब वो वापस होटल पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

पुलिस इस मामले में होटल प्रबंधक से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा ये भी चेक कराया जा रहा है कि उनकी बुकिंग कब तक की थी। इन सभी पहलुओं पर जांच हो रही है. बाद इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?