हालात

बिहार MLC चुनाव: पटना से RJD को मिली जीत, पूर्णिया में BJP का कब्जा बरकरार, कई जगह कड़ी टक्कर

विधान परिषद के इस चुनाव में सत्ता और विपक्ष दोनो गठबंधनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस चुनाव में आरजेडी जहां वामपंथी दलों के साथ चुनाव मैदान में उतरी है, वहीं बीजेपी और जेडीयू साथ में भाग्य आजमा रहे हैं। कांग्रेस अकेले चुनाव मैदान में है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार की 24 सीटों के लिए सोमवार को हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से जारी है। मतगणना को लेकर सभी मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस बीच, अब धीरे-धीरे नतीजे भी सामने आने लगे हैं। आरजेडी ने जहां वैशाली सीट गंवा दी है वहीं बीजेपी ने पूर्णिया में कब्जा बरकरार रखा है। वहीं राजधानी पटना में आरजेडी के कार्तिकेय कुमार ने जेडीयू के वाल्मिकी सिंह को हरा दिया है।

वहीं औरंगाबाद में हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए एनडीए प्रत्याशी दिलीप सिंह ने 284 मतों से जीत हासिल की। एनडीए प्रत्याशी दिलीप सिंह को कुल 1798 मत मिले, जबकि आरजेडी उम्मीदवार अनुज सिंह को 1514 मत से ही संतोष करना पड़ा है। इधर, आरजेडी ने अपनी वैशाली सीट गंवा दी है। वैशाली में एनडीए प्रत्याशी भूषण राय ने आरजेडी के निवर्तमान एमएलसी सुबोध राय को हरा दिया।

पूर्णिया-अररिया-किशनगंज सीट पर बीजेपी ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। यहां से एनडीए प्रत्याशी डॉ दिलीप जायसवाल ने जीत दर्ज की। दिलीप जायसवाल लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। हालांकि अब तक कई सीटों के नतीजों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कई सीटों पर अभी भी मतगणना का कार्य जारी है।

मतगणना को लेकर 24 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां संबंधित क्षेत्रों में डाले गए वोटों की गिनती हो रही है। वोटों की गिनती के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर 14 टेबल लगाए गए हैं। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतगणना वरीयता वोट के आधार पर की जा रही है। गौरतलब है कि इस चुनावल की मतगणना की प्रक्रिया विधानसभा चुनाव से बिल्कुल भिन्न होती है।

इससे पहले सोमवार को इन सभी सीटों के लिए मतदान हुआ था। इस चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह था, जिस कारण करीब 98 फीसदी से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंचे थे।

इस चुनाव में सत्ता और विपक्ष दोनो गठबंधनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस चुनाव में राजद जहां वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरा है, वहीं भाजपा और जदयू साथ में भाग्य आजमा रहे हैं। कांग्रेस अकेले चुनाव मैदान में है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए