हालात

बिहारः सीवान में आरजेडी विधायक ओसामा शहाब की तलाश में पुलिस की छापेमारी, जमीन कब्जाने का आरोप

पुलिस टीम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित विधायक के पैतृक आवास और नगर थाना क्षेत्र के नया किला स्थित घर पर पहुंची और तलाशी ली। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जांच के दौरान विधायक ओसामा शहाब समेत कई लोगों के नाम उजागर हुए हैं।

बिहारः सीवान में आरजेडी विधायक ओसामा शहाब की तलाश में पुलिस की छापेमारी, जमीन कब्जाने का आरोप
बिहारः सीवान में आरजेडी विधायक ओसामा शहाब की तलाश में पुलिस की छापेमारी, जमीन कब्जाने का आरोप फोटोः IANS

बिहार के सीवान जिले में पुलिस ने एक चिकित्सक दंपति के जमीन कब्जा करने के आरोप में सोमवार को रघुनाथपुर विधानसभा के आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस को विधायक ओसामा शहाब नहीं मिले। यह कार्रवाई सारण क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नीलेश कुमार और एसपी पुरन कुमार झा के नेतृत्व में की गई।

Published: undefined

पुलिस टीम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित विधायक के पैतृक आवास और नगर थाना क्षेत्र के नया किला स्थित घर पर पहुंची और तलाशी ली। छापेमारी के बाद डीआईजी नीलेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूमाफियाओं को साफ चेतावनी देते हुए कहा, "वैसे सभी लोगों को हम चेतावनी देते हैं कि किसी भी गरीब या किसी की जमीन कब्जा करने की कोशिश न करें। अन्यथा सीवान पुलिस हर तरीके से तैयार है। सीवान पुलिस कड़ी कार्रवाई करने को तैयार है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।"

Published: undefined

उन्होंने बताया कि महादेवा थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर दम्पति की जमीन रंगदारी के बल पर कब्जा करने का मामला सामने आया था। उसी मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने अच्छे से अनुसंधान किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस केस में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर न्यायालय से छापेमारी वारंट प्राप्त कर कार्रवाई की गई। उन्होने कहा कि फिलहाल आरोपी नहीं मिले हैं। आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

Published: undefined

डीआईजी नीलेश कुमार ने कहा कि कोई भी गलत काम नाम करें, रंगदारी छोड़ दें , अन्यथा बड़ी कार्रवाई के साथ पुलिस उनसे निपटेगी। पुलिस की इस चेतावनी के बाद सीवान में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जांच के दौरान विधायक ओसामा शहाब समेत कई लोगों के नाम उजागर हुए हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- गाजा पर चुप्पी समझ से परे, भारत अपने पुराने सहयोगियों से भी हुआ दूर

  • ,
  • चंदा चोरी: चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस, VHP ने भी किया इनकार, अधिकारियों का दावा- दबाव अब भी बरकरार

  • ,
  • अडानी को US कोर्ट से झटका: जज ने न्याय विभाग से केस वापस लेने का कारण बताने को कहा, मामला तुरंत बंद करने से इनकार

  • ,
  • केतन मर्डर केस: 'अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते', पुलिस से सिया के भाई

  • ,
  • सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल, बोलीं- गाजा पर पीएम की चुप्पी निंदनीय और समझ से परे