हालात

बिहार SIR: राहुल गांधी का बड़ा बयान, 'वोट चोरी करके सरकारें बन रही हैं, हाइड्रोजन बम आएगा तो हो जाएगा सब साफ'

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग बहुत आंदोलित हो रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब हाइड्रोजन बम आएगा तो सब साफ हो जाएगा। देश में वोट चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में हैं। इस दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'पूरे देश में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा चल रहा है। ये सच्चाई है कि वोट चोरी करके सरकारें बन रही हैं हम आपको गारंटी सबूत देंगे...."

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के लोग बहुत आंदोलित हो रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब हाइड्रोजन बम आएगा तो सब साफ हो जाएगा। देश में वोट चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा चल रहा है। देश भर में यह नारा आग की तरह फैल रहा है। ये सच्चाई है। वोट चोरी करके सरकारें बन रही हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा के इलेक्शन में वोट चोरी हुई है। हमने कर्नाटक सेंट्रल का ब्लैक एंड व्हाइट सबूत दिया।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 7 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोट होने का दावा किया था। इसके बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' भी निकाली और चुनाव आयोग की मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया का विरोध किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • सिनेजीवन: रवि दुबे ने 'रामायण' की टीम के साथ पोस्ट की तस्वीर और अहाना कुमरा ने परिवार संग किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

  • ,
  • स्कूलों में 'नो-एंट्री' पर आर-पार: मानसून सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट, विधानसभा के बाहर धरना

  • ,
  • लखनऊ में बैंक के बाहर शख्स ने पत्नी को मारी गोली, घर लौटकर बहन की हत्या की, फिर खुद को भी कर लिया खत्म

  • ,
  • 'चंदा चोरी' छुपाने के लिए राष्ट्रगीत का सहारा! BJP पर कांग्रेस का हमला, कहा- ये 'झूठे' और 'नकली' राष्ट्रवादी हैं