हालात

बिहार: सुरक्षा कटौती पर भड़के तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी को बताया 'चीप मिनिस्टर, कहा- जिन्हें डर है...

तेजस्वी यादव ने कहा, "...जिन्हें डर है, उन्होंने सुरक्षा ले रखी है। हमें किसी बात का डर नहीं है, जनता हमारे साथ है, हमारे कार्यकर्ता बहादुर हैं। सही समय आएगा और सबको जवाब मिलेगा...मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सम्राट चौधरी की सोच में कोई भी परिवर्तन नहीं आया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के फैसले पर भड़के हुए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा, राबड़ी देवी जी के स्टेटस पर 2005 से लेकर अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन अचानक से 10 नंबर ही बदल वापस लिया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा, "...जिन्हें डर है, उन्होंने सुरक्षा ले रखी है। हमें किसी बात का डर नहीं है, जनता हमारे साथ है, हमारे कार्यकर्ता बहादुर हैं। सही समय आएगा और सबको जवाब मिलेगा...मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सम्राट चौधरी की सोच में कोई भी परिवर्तन नहीं आया है...सम्राट चौधरी भले ही मुख्यमंत्री बन गए हों, लेकिन वे चीफ मिनिस्टर नहीं हैं, वे चीप मिनिस्टर हैं...वे अहम मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, यह सभी मुद्दें हैं और इनसे ध्यान भटकाने के लिए यह किया जा रहा है।"

Published: undefined

RJD सांसद मीसा भारती ने राबड़ी देवी और लालू यादव की सुरक्षा हटाए जाने पर कहा, "...जो रेल मंत्री रहे हों, मुख्यमंत्री रहे हों और राबड़ी देवी पहली महिला मुख्यमंत्री रही हैं और अभी विधान परिषद की विपक्ष की नेता हैं। उनका घर उनसे खाली करवाया जा रहा है और सुरक्षा भी वापस ले ली गई है...ये बिहार में विकास का काम नहीं कर रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी हुई है और इन मुद्दों से भटकाने के लिए यह काम हो रहा है..."

Published: undefined

गौरतलब है कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 15 दिनों के अंदर बंगला खाली करने का आदेश मिला था। लेकिन उन्होंने बंगला खाली करने से मना किया था। इसके बाद बिहार सरकार ने लालू फैमिली की सुरक्षा भी घटाने का फैसला लिया था। इसके बाद से मामला और भी गरमाया हुआ है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined