हालात

बिहार: तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर साधा निशाना, पुलिस को बताया ‘शिकारी’

तेजस्वी ने कहा कि राज्य में स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोग अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। बिहार के अक्षम और अपराधों से दागदार मुख्यमंत्री को जनहित में गांवों और सड़कों पर चेतावनी बोर्ड लगवा देने चाहिए, जिन पर लिखा हो कि लोग अपनी सुरक्षा के लिए खुद जिम्मेदार हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

 बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में कथित तौर पर बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को सम्राट सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि पुलिस अब रक्षक के बजाय ‘शिकारी’ बन गई है।

तेजस्वी ने मधुबनी जाने के दौरान दरभंगा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की कथित गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत के मामले का जिक्र करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

मंगलवार को मधुबनी जिले में एक एएसआई ने अपनी सरकारी पिस्तौल से कथित तौर पर गोली चला दी थी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।

तेजस्वी ने कहा कि राज्य में स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोग अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “बिहार के अक्षम और अपराधों से दागदार मुख्यमंत्री को जनहित में गांवों और सड़कों पर चेतावनी बोर्ड लगवा देने चाहिए, जिन पर लिखा हो कि लोग अपनी सुरक्षा के लिए खुद जिम्मेदार हैं। दमनकारी बिहार पुलिस से न्याय मांगने वाले ऐसा अपने जोखिम पर करें, क्योंकि सात हत्या के मामलों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री के सत्ता संभालने के बाद पुलिस बल का चरित्र पूरी तरह आपराधिक हो गया है।”

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की हालिया ‘क्राइम और अपराध’ संबंधी टिप्पणी का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री इसका उदाहरण हैं। उन्हें क्राइम और अपराध के बीच का अंतर तक नहीं पता है। यह हास्यास्पद है।’‘

तेजस्वी ने एनडीए की ओर से निकाली जा रही पदयात्रा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह ‘वोट चोरी’ में शामिल लोगों को बचाने की कोशिश है। उन्होंने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी ऐसे लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट में तीन जहाजों में लगी आग, ईरान की आईआरजीसी ने बारूदी सुरंग से टक्कर को बताया वजह

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनावः तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह हंगामा, कई बूथों पर मारपीट और झड़प