हालात

अरबपति, दिग्गज निवेशक और अकासा एयर के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला नहीं रहे, 62 साल की उम्र में मुंबई में निधन

शेयर बाजार से पैसा बनाने के बाद बिग बुल एयरलाइन सेक्टर में भी उन्होंने कदम रखा था। उन्होंने नई एयरलाइन कंपनी अकासा एयर में बड़ा इन्वेस्टमेंट किया था। 7 अगस्त से कंपनी ने ऑपरेशन शुरू किया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अरबपति, दिग्गज निवेशक और अकासा एयर के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल उन्होंने आखिरी सांस ली। ब्रीच कैंडी अस्पताल ने झुनझुनवाला के निधन की पुष्टि आज सुबह 6 बजकर 45 बजे मिनट पर की है।

राकेश झुनझुनवाला को देश का वारेन बफेट भी कहा जाता है। शेयर बाजार से पैसा बनाने के बाद बिग बुल एयरलाइन सेक्टर में भी उन्होंने कदम रखा था। उन्होंने नई एयरलाइन कंपनी अकासा एयर में बड़ा निवेश किया था। 7 अगस्त से कंपनी ने ऑपरेशन शुरू किया था। अकासा की पहली कर्मशियल फ्लाइट ने मुंबई से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी। स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले झुनझुनवाला के पास हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे अदम्य थे। जीवन से भरपूर, मजाकिया और व्यावहारिक, वे अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। वे भारत की प्रगति के प्रति भी बहुत भावुक थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “उनके विशाल अनुभव और शेयर बाजार की समझ ने अनगिनत निवेशकों को प्रेरित किया है। उन्हें उनके बुलंद दृष्टिकोण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 Aug 2022, 9:59 AM IST

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा