हालात

अगले 24 घंटे में खतरनाक रूप लेगा 'बिपरजॉय' चक्रवात, मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा है कि 'बिपरजॉय' अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ जाएगा। आईएमडी ने यह भी कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले दो दिन के भीतर केरल के शेष हिस्सों और दक्षिणी प्रायद्वीप के अतिरिक्त क्षेत्रों में आगे बढ़ने की संभावना है।

अगले 24 घंटे में खतरनाक रूप लेगा 'बिपरजॉय' चक्रवात
अगले 24 घंटे में खतरनाक रूप लेगा 'बिपरजॉय' चक्रवात फोटोः सोशल मीडिया

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज कहा कि चक्रवात 'बिपोरजॉय' अगले 24 घंटों में तीव्र होने वाला है और विकराल रूप ले सकता है। इस बीच बिपरजॉय की दस्तक से गुजरात के वलसाड में अरब सागर तट पर स्थित तिथल बीच पर ऊंची लहरें उठना शुरू हो गई हैं। हालांकि वलसाड प्रशासन ने सावधानी के तहत तिथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा है कि यह अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ जाएगा। आईएमडी ने यह भी कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले दो दिन के भीतर केरल के शेष हिस्सों और दक्षिणी प्रायद्वीप के अतिरिक्त क्षेत्रों में आगे बढ़ने की संभावना है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बेहद भयंकर चक्रवाती तूफान 'बिपोरजॉय' पिछले छह घंटे के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा और 9 जून को दोपहर 2.30 बजे गोवा से लगभग 740 किमी पश्चिम, मुंबई से 750 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर से 760 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कराची से 1,070 किमी दक्षिण में स्थित था। यह अगले 36 घंटे के दौरान धीरे-धीरे और भयंकर रूप लेगा और अगले 48 घंटे के दौरान लगभग उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर और बाद के तीन दिनों के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा।

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 10 जून को सौराष्ट्र और कच्छ तटों पर हवा की गति 35-45 किमी प्रति घंटे होगी जिसके 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की संभावना है। अगले दिन 11 जून को इसके और तेज होकर 40-50 किमी प्रति घंटे रहने और 60 किमी प्रति घंटे तक बढ़ने की संभावना है। हवा की रफ्तार 12 जून को 45-55 किमी प्रति घंटे होगी जो 65 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। अगले दो दिन 13 और 14 जून को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जो 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में समुद्र की स्थिति 10 जून को खराब रहने की संभावना है और 11 से 14 जून के दौरान खराब से बहुत खराब होने की संभावना है।

आईएमडी ने मानसून के बारे में कहा कि आने वाले 24 घंटे में मानसून के मध्य अरब सागर, तमिलनाडु, कर्नाटक के अधिकांश क्षेत्रों, और दक्षिण-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के अतिरिक्त क्षेत्रों में बढ़ने की उम्मीद है। अगले दो दिनों में केरल के शेष हिस्सों, इसके बाद पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों तक इसके पहुंचने की भी भविष्यवाणी की गई है।

मॉनसून के लगातार बढ़ने के बावजूद देश के राज्यों में अभी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से रविवार तक बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति का अनुमान लगाया है। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय भाग में मंगलवार तक लू जारी रहने की उम्मीद है, जबकि ओडिशा और झारखंड में सोमवार तक लू जारी रहने की संभावना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा