हालात

बंगाल में बवाल के लिए दूसरे राज्यों से गुंडे लाई BJP, आग लगाने वालों को नहीं बख्शा जाएगाः ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि कानून उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, जो हिंसा करने और पुलिस वाहनों को आग लगाने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दुर्गा पूजा उत्सव से ठीक पहले मंगलवार को हुई हिंसा से कोलकाता में व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा मंगलवार को राज्य सचिवालय नबन्ना तक अपने मार्च के दौरान हंगामा करने के लिए दूसरे राज्यों से गुंडों को लेकर आई थी। उन्होंने कहा कि "मैं आग्नेयास्त्रों और बमों के साथ आंदोलन करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं करूंगी।"

ममता बनर्जी ने पूर्वी मिदनापुर जिले में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "बीजेपी उस हंगामे में शामिल होने के लिए लोगों को ट्रेनों के जरिए लेकर आई। यहां तक कि दूसरे राज्यों से भी गुंडे लाए गए, जिन्होंने ईंट-पत्थर और बम फेंके, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।"

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि कानून उन लोगों के खिलाफ अपनी कार्रवाई करेगा, जो परेशानी पैदा करने और पुलिस वाहनों को आग लगाने के लिए जिम्मेदार थे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगामी दुर्गा पूजा उत्सव से ठीक पहले मंगलवार को हुई हिंसा से कोलकाता में व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।

बता दें कि मंगलवार को कोलकाता में बीजेपी के सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भड़क गए थे, जिसके बाद उन्होंने कोलकाता की सड़कों पर जमकर बवाल काटा। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक पुलिस अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा और एक पुलिस वैन में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब