हालात

बीजेपी ने बंगाल में 100 से अधिक सीटें लूटीं, भारी धांधली से जनादेश लूटा गया: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी की जीत अनैतिक है। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि उन्होंने 100 से अधिक सीटें लूटी हैं। बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिलीभगत से केंद्रीय बलों की मदद से चुनाव आयोग की गतिविधियां अवैध थीं।

बीजेपी ने बंगाल में 100 से अधिक सीटें लूटीं, भारी धांधली से जनादेश लूटा गया: ममता बनर्जी
बीजेपी ने बंगाल में 100 से अधिक सीटें लूटीं, भारी धांधली से जनादेश लूटा गया: ममता बनर्जी फाइल फोटोः PTI

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की भारी जीत को अनैतिक करार दिया और आरोप लगाया कि 100 से अधिक सीटों पर जनादेश ‘लूटा’ गया है। अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र से बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम वापसी करेंगे।’’ ममता भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी से हार गई हैं।

Published: undefined

ममता बनर्जी दोपहर में लॉर्ड सिन्हा रोड स्थित सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के मतगणना केंद्र पर पहुंचीं। ममता बनर्जी उस समय वहां पहुंचीं, जब तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उसके एक मतगणना एजेंट को वहां से जबरन बाहर निकाल दिया गया है। जब ममता बनर्जी केंद्र से बाहर निकलीं, तो बीजेपी समर्थक “जय श्री राम” के नारे लगाने लगे।

Published: undefined

ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि बीजेपी की जीत "अनैतिक" है। टीएमसी प्रमुख ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने 100 से अधिक सीटें लूटी हैं।’’ बनर्जी ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिलीभगत से केंद्रीय बलों की मदद से चुनाव आयोग की गतिविधियां अवैध थीं।’’

Published: undefined

टीएमसी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्वाचन आयोग के कदाचार के खिलाफ बोलने के कारण निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘सीसीटीवी बंद था और हमारे एजेंटों को मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मैंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।’’ ममता ने कहा कि हम वापस लौटेंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined