हालात

झारखंड में हार और कई राज्यों में खिसकती जमीन से बौखलाए बीजेपी के नेता! अनिल विज के फिर बिगड़े बोल

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जहां जाते है तो आग लगाते हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। इस बयान पर अनिल विज की काफी आलोचना हो रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड में बीजेपी अपनी हार को पचा नहीं पा रही है। यह हार उनकी पांचवी राज्य में हुई है। ऐसे में पार्टी के नेताओं ने विवादित बयान देना शुरू कर दिया है। ताजा बयान हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का है, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर पेट्रोल बम कहा है।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि वे लोग जहां भी जाते हैं, आग लगाते हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। बता दें कि अनिल विज की टिप्पणी तब आई है, जब एक दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ की सीमा के बाहर राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने जाने से रोक दिया था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन में मारे गए युवकों के परिजन से मिलने जा रहे थे।

Published: undefined

यह पहली बार नहीं है जब अनिल विज ने नेताओं को लेकर ऐसी विवादित टिप्पणियां की है। अनिल विज ने लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'अनियंत्रित दिमाग वाली नेता' बताया था। उन्होंने कहा था, “जिस प्रकार से ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के खिलाफ निम्न स्तर के शब्दों का इस्तेमाल कर रही है उससे लगता है वह अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं। आदरणीय राष्ट्रपति जी को संज्ञान लेना चाहिए कि क्या ऐसे अनियंत्रित दिमाग वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रखा जा सकता है।”

Published: undefined

9 फरवरी 2016 को गोमांस पर अनिल विज ने कहा था कि जो गोमांस खाये बिना नहीं रह सकते उन्हें हरियाणा में आने की जरुरत नहीं है जहां कड़ा गोसंरक्षण कानून लागू है। विज ने कहा कि कई देश हैं जहां भारतीय इसलिए नहीं जाते क्योंकि उस देश की खानपान की आदत उन्हें नहीं भाती।

Published: undefined

गौरतलब है कि नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। अब तक यूपी में लगभग 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, कर्नाटक, केरल, बिहार समेत कई राज्य हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बिहार के भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, 6 लोगों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भीषण गर्मी-चिलचिलाती धूप से बढ़ी मुश्किलें, IMD का बिहार, बंगाल समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट

  • ,
  • हरियाणा में कांग्रेस को लेकर जबरदस्त उत्साह, JJP के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस में शामिल

  • ,
  • कोविशील्ड वैक्सीन से हार्ट अटैक- ब्रेन स्ट्रोक! कोर्ट में कंपनी ने पहली बार माना दुर्लभ साइड इफेक्ट्स की बात

  • ,
  • योग गुरु रामदेव को बड़ा झटका! पतंजलि की दिव्य फार्मेसी के 10 उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस निलंबित