हालात

UP Nikay Chunav: गाजियाबाद के लोनी में फर्जी वोटिंग? आपस में भिड़े BJP विधायक और बसपा प्रत्याशी

गाजियाबाद के लोनी इलाके में बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और बसपा प्रत्याशी असद अली मुखिया के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर भिड़ंत हुई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर एक तरफ जहां पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किए हुए है, वहीं दूसरी तरफ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल का प्रयोग कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इसी बीच गाजियाबाद के लोनी जो अति संवेदनशील इलाकों में माना जाता है, वहां से खबर आ रही है कि बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और बसपा प्रत्याशी असद अली मुखिया के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर भिड़ंत हुई है। मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस बल ने दोनों पार्टी के लोगों को अलग किया और असद अली को बाहर का रास्ता दिखाया।

मिली जानकारी के मुताबिक लोनी इंटर कॉलेज में मतदान हो रहा है। बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को सूचना मिली थी कि यहां पर बुर्के के आड़ में फर्जी वोटिंग कराई जा रही है। जिसके बाद वह लोनी इंटर कॉलेज में खुद पहुंच गए। इसी बूथ पर बसपा प्रत्याशी असद अली मुखिया किसी को लेकर आए जिसका वोट डालने को मना किया गया था और सीधे बूथ के अंदर घुसने लगे।

इस पर नंदकिशोर गुर्जर और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें मना किया, जिसके बाद माहौल गरम हो गया और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें गालीगलौच भी की जा रही है।

मौके की नजाकत को समझते हुए पुलिस बल ने असद अली मुखिया को और उनके समर्थकों को बाहर का रास्ता दिखाया और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • '...यही आदमी एक दिन देश का झंडा गिराने का काम करेगा', स्वतंत्रता दिवस पर खड़गे का मोदी पर हमला, कई मुद्दों पर घेरा

  • ,
  • स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर

  • ,
  • ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा’, स्वतंत्रता दिवस पर JPSC मामले पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन

  • ,
  • महुआ मोइत्रा को रात में ‘सर्किट हाउस’ खाली करने का आदेश, बाहर हंगामा करती भीड़, TMC सांसद ने वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती