हालात

BJP विधायक का फिरोजाबाद में एक हफ्ते में 40 बच्चों की मौत का दावा, योगी सरकार ने आनन-फानन में किया इनकार

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार के प्रकोप के बीच बीजेपी विधायक मनीष असीजा ने दावा किया कि 22 अगस्त से अब तक 40 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज सुबह ही छह बच्चों की मौत हुई, जिनमे से सभी बच्चे 4 वर्ष से 15 वर्ष तक की आयु के थे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

इन दिनों उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार ने कहर ढा रखा है। इस बीच फिरोजाबाद के बीजेपी विधायक मनीष असीजा ने दावा किया है कि पिछले एक हफ्ते के दौरान जिले में डेंगू की वजह से 40 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है। बीजेपी विधायक के इस दावे पर घिरी योगी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने आनन-फानन में इसे खारिज करते हुए कहा कि यह गलत जानकारी है और ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार के प्रकोप के बीच पीटीआई से बातचीत में बीजेपी विधायक मनीष असीजा ने दावा किया कि जिले में 22 अगस्त से अब तक 40 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज सुबह ही छह बच्चों की मौत हुई है, जिनमे से सभी बच्चे 4 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक की आयु के थे।

असीजा के दावे के फौरन बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने सामने आकर अपने ही विधायक के दावों को खारिज कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ कहा कि यह पूरी तरह से गलत खबर है और ऐसी कोई भी रिपोर्ट सरकार के पास नहीं आई है। सोमवार को हालात का जायजा लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी फिरोजाबाद पहुंचे। सीएम योगी फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज गए और वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी मिले।

गौरतलब है कि इससे पहले विधायक मनीष असीजा ने डेंगू के प्रकोप के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में उन्होंने कहा था कि जिन इलाकों के बच्चे डेंगू का शिकार हुए हैं, वहां कोई साफ-सफाई नहीं है और उन इलाकों में जलभराव की समस्या भी है। जिससे आसानी से मच्छर पैदा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में फैली इस महामारी के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को दोषी ठहराया जाना चाहिए।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से फिरोजाबाद और आसपास के जिलों में डेंगू के साथ वायरल बुखार ने भी कहर मचाया हुआ है। वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से कोरोना के लिए बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में भी मरीजों को शिफ्ट करना पड़ रहा है। जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!