हालात

ठाणे के पुलिस स्टेशन में BJP विधायक ने खोया आपा, शिंदे गुट के नेता को मारी गोली, फायरिंग में एक और शख्स घायल

डीसीपी सुधाकर पठारे का कहना है शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता महेश गायकवाड़ और बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया और वे शिकायत देने के लिए पुलिस स्टेशन आए। अचानक गणपत गायकवाड़ ने फायरिंग कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के ठाणे के एक पुलिस स्टेशन में फायरिंग की खबर है। खबरों के मुताबिक, पुलिस स्टेशन में बीजेपी विधायक ने आपा खो दिया और शिंदे गुट के नेता को गोली मार दी है। इस फायरिंग में एक और शख्स घायल हो गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

डीसीपी सुधाकर पठारे का कहना है शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता महेश गायकवाड़ और बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया और वे शिकायत देने के लिए पुलिस स्टेशन आए। उसी समय फिर उनके बीच विवाद हो गया। अचानक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। इसमें 2 लोग घायल हुए हैं।

Published: undefined

वहीं उल्हासनगर फायरिंग की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने सवाल उठाए हैं। महाराष्ट्र को जंगलराज बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह फायरिंग पुलिस स्टेशन के अंदर हुई है। आनंद दुबे ने कहा कि कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विधायक जिसे लाखों लोगों के कल्याण के लिए काम करने की जरूरत है, वह लोगों को गोली मार रहा है। क्या ये जंगलराज समान नहीं है?

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined