हालात

बीजेपी विधायक की धमकी, कहा, राम मंदिर निर्माण के लिए 25 नवंबर को दोहराया जा सकता है 1992 का इतिहास

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं 25 नवंबर को अपने सर्मकों के साथ वीएचपी की धर्मसभा में शामिल होने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर अगर हालात बिगड़ते हैं या संविधान को हाथ में लेने की नौबत आई तो वे इससे भी पीछे नहीं हटेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर 25 नवंबर को आयोजित होने वाले वीएचपी के धर्मसभा से पहले माहौल गरमाने लगा है। इस बीच मंदिर निर्माण के मुद्दे पर बीजेपी नेता और विधायक भड़काऊ बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। अक्सर अपने बयनों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा, “25 नवंबर 2018 को अयोध्या में भारी संख्या में रामभक्त जुट रहे हैं, अगर जरूरत पड़ी तो 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा और संविधान तोड़ कर करोड़ों हिन्दुओं के आस्था के लिए राम मंदिर बनाया जाएगा।”

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं 25 नवंबर को 5 हजार लोगों के साथ वीएचपी की धर्मसभा में शामिल होने जा रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर अगर हालात बिगड़ते हैं या संविधान को हाथ में लेने की नौबत आई तो वे इस बात से भी पीछे नहीं हटेंगे।

गौरतलब है कि 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर के निर्माण के मुद्दे पर धर्मसभा बुलाई है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वीएचपी ने दावा किया है कि इस इस धर्मसभा में 1 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी 24 नवंबर को अयोध्या पहुंच रहे हैं। शिवसेना लगातार राम मंदिर के मुद्दे को उठा रही है और इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

  • ,
  • होर्मुज में बढ़ा तनाव: UAE के दो तेल टैंकरों पर हमला, ईरान पर लगा हमले का आरोप, विदेश मंत्रालय ने की निंदा

  • ,
  • मौसम अपडेट: UP-बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा