
बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होते ही टिकट को लेकर कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के कूचबिहार का है। जहां से निसिथ प्रमाणिक को टिकट देने का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है। पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। निसिथ प्रमाणिक हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं, और उन्हें पार्टी ने लोकसभा चुनाव में टिकट दे दिया।
Published: 22 Mar 2019, 10:58 AM IST
बता दें कि बीजेपी ने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार की शाम को जारी की। इस सूची में पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों का भी नाम है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रमुख दिलीप घोष मेदिनीपुर से, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल से, कूचबिहार से निसिथ प्रमाणिक, अलीपुरदुरस से जॉन बरला, जलपाईगुड़ी से डॉ जयंत रे, राजगंज से देबोश्री चौधरी, बालूरघाट से डॉ सुकांता मजूमदार को टिकट दिया गया है। वहीं कार्यकर्ताओं में कूच बिहार के उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक को लेकर असंतोष है।
बता दें कि सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई तक चलेंगे। मतगणना 23 मई को होगी। देशभर में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, छह मई, 12 मई और 19 मई को होंगे।
Published: 22 Mar 2019, 10:58 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 22 Mar 2019, 10:58 AM IST