हालात

INDIA से डरी BJP देश का नाम बदलने की कर रही कोशिश, विपक्ष ने भारत नाम रख लिया तो क्या करेगीः केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंडिया नाम बदलकर भारत क्यों किया जा रहा है? कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के नाम की वजह से। अगर कुछ पार्टियों का नाम इंडिया हो जाता है तो वो देश का नाम बदल देंगे? देश तो 140 करोड़ लोगों का है, कुछ पार्टियों का थोड़ी ना है।

केजरीवाल ने पूछा- विपक्ष ने भारत नाम रख लिया तो क्या करेगी बीजेपी
केजरीवाल ने पूछा- विपक्ष ने भारत नाम रख लिया तो क्या करेगी बीजेपी फोटोः IANS

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा देश का नाम इंडिया हटाकर केवल भारत करने की चर्चाओं पर मंगलवार को बीजेपी पर तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी 'इंडिया' गठबंधन से भयभीत है और इसलिए देश का नाम इंडिया से भारत में बदलने का प्रयास कर रही है। केजरीवाल ने कहा, "मैं पूछ रहा हूं कि अगर हम अपने गठबंधन का नाम इंडिया से बदलकर भारत कर दें, तो वे क्या करेंगे? वे देश का नाम बदलकर बीजेपी कर देंगे?"

केजरीवाल ने तर्क दिया कि भारत एक हजार साल पुराना देश है और बीजेपी का प्रस्तावित नाम परिवर्तन पूरी तरह से विपक्ष के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बारे में उनकी चिंताओं और कुछ अतिरिक्त वोट हासिल करने की उम्मीद के कारण है। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये देश के साथ गद्दारी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंडिया नाम बदलकर भारत क्यों किया जा रहा है? कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के नाम की वजह से। अगर कुछ पार्टियों का नाम इंडिया हो जाता है तो वो देश का नाम बदल देंगे? देश तो 140 करोड़ लोगों का है, कुछ पार्टियों का थोड़ी ना है। मान लीजिए गठबंधन का नाम बदलकर कल भारत हो गया, तो क्या भारत भी बदल देंगे? फिर क्या भारत का नाम बीजेपी रख देंगे? ये क्या मजाक है। इनके 4 वोट कम हो जाएंगे, तो देश का नाम बदल देंगे। ये तो देश के साथ गद्दारी है।

उन्होंने इंडिया गठबंधन के कारण ही वन नेशन, वन इलेक्शन का प्रस्ताव भी लाने का बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि मैं आपको बताता हूं, वे हर छह महीने में जनता का सामना नहीं करना चाहते हैं इसलिए वे वन नेशन, वन इलेक्शन की वकालत कर रहे हैं। यदि अवधारणा स्वीकार कर ली जाती है, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि वे 5000 रुपये में सिलेंडर बेचेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए