हालात

BJP संविधान में बदलाव के लिए चाहती है 400 से अधिक सीट, देश का भविष्य तय करेगा यह चुनावः शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) जेल में हैं। वे (बीजेपी) तानाशाही के पथ पर बढ़ रहे हैं और लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं। इसलिए, हमारे राष्ट्र को बचाने के लिए हमें उन्हें शिकस्त देने की जरूरत है।’

शरद पवार बोले- BJP संविधान में बदलाव के लिए चाहती है 400 से अधिक सीट
शरद पवार बोले- BJP संविधान में बदलाव के लिए चाहती है 400 से अधिक सीट फोटोः @PawarSpeaks

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को पुणे की सासवड तहसील में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संविधान में बदलाव करने के लिए लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतना चाहती है।पवार ने कहा कि इस साल का आम चुनाव पहले के चुनावों से अलग है क्योंकि यह तय करेगा कि देश किस तरीके से काम करेगा।

सासवड तहसील, बारामती लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। शरद पवार ने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) जेल में हैं। वे (बीजेपी) तानाशाही के पथ पर बढ़ रहे हैं और लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं। इसलिए, हमारे राष्ट्र को बचाने के लिए हमें उन्हें शिकस्त देने की जरूरत है।’’

मराठा नेता ने दावा किया, ‘‘देश में लोकतांत्रिक तरीके से शासन किया जाना चाहिए, लेकिन हम चिंतित हैं। वे (बीजेपी) संविधान में बदलावों के लिए 400 से अधिक सीट चाहते हैं।’’ एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले को बारामती से उम्मीदवार बनाया है।

बारामती में सुप्रिया सुले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं जहां कहीं जाता हूं ‘तुरहा बजाता व्यक्ति’ चिह्न देखता हूं। सुप्रिया सुले को वोट दें और उन्हें भारी मतों के अंतर से विजयी बनाएं। हम विकास और लोगों का कल्याण करेंगे।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो