हालात

कूचबिहार में BJP नेता निशीथ प्रमाणिक की गाड़ी की चेकिंग से कार्यकर्ता भड़के, अधिकारियों से हुई बहस

बीजेपी नेता निशीथ प्रमाणिक कूचबिहार से फिर से चुनावी मैदान में हैं। टीम ने दिनहाटा में मंगलवार को निशीथ प्रमाणिक के काफिले में शामिल गाड़ियों को टीम ने चेकिंग के लिए रोका। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि गाड़ी मंत्री की है, इसलिए इस तरह जांच नहीं की जा सकती।

कूचबिहार में BJP नेता निशीथ प्रमाणिक की गाड़ी की चेकिंग से कार्यकर्ता भड़के, अधिकारियों से बहस
कूचबिहार में BJP नेता निशीथ प्रमाणिक की गाड़ी की चेकिंग से कार्यकर्ता भड़के, अधिकारियों से बहस फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में मंगलवार को राज्य पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारियों की एक टीम ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और मौजूदा बीजेपी सांसद निशीथ प्रमाणिक के वाहन को जांच के लिए रोक लिया। इससे बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए, जिनकी अधिकारियों के साथ जमकर बहस हुई।

बीजेपी नेता निशीथ प्रमाणिक कूचबिहार से फिर से चुनावी मैदान में हैं। टीम ने दिनहाटा में मंगलवार को निशीथ प्रमाणिक के काफिले में शामिल गाड़ियों को टीम ने चेकिंग के लिए रोका। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह वाहन मंत्री का है, इसलिए इस तरह जांच नहीं की जा सकती।

इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई। इससे काफी देर तक वहां विवाद हो गया। हालांकि, पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारियों की टीम ने उनके तर्क को मानने से इनकार कर दिया। टीम ने पूरे वाहन की जांच की, उसमें से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

इससे पहले आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली थी। इस पर अभिषेक बनर्जी ने आपत्ति जताई थी। हालांकि, अभिषेक ने बाद में स्पष्ट किया था कि उनकी आपत्ति तलाशी से संबंधित नहीं थी। ईसीआई ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका